फिरोजाबाद में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा
27-Apr-2023 08:52 PM 4746
फिरोजाबाद 27 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शरारती तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाडने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा थी। इस बीच शरारती तत्वों द्वारा थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए। आक्रोशित लोगों को आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया और आनन-फानन में क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित कराई गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^