विश्व स्तरीय शहर के तौर पर स्थापित हो रहा है लखनऊ: योगी
27-Apr-2023 11:53 PM 3284
लखनऊ, 27 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महानगर लखनऊ एक स्मार्ट सिटी के साथ वर्ल्ड क्लास सिटी के तौर पर स्थापित हो रहा है। डालीगंज में नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सर्वाधिक समय तक संसद में प्रतिनिधित्व करने का अवसर लखनऊ ने ही दिया है। इस विरासत को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अटल जी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ को समग्र विकास से जोड़ते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। आज लखनऊ एक स्मार्ट सिटी के साथ वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^