फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया बनी ग्लीडा
12-Jul-2023 09:14 PM 6605
नयी दिल्ली 12 जुलाई (संवाददाता) चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया ने आज अपनी नई ब्रांड पहचान - 'ग्लीडा' का अनावरण किया जो अपने ग्राहकों के लिए निर्बाध और विश्वसनीय इलेक्ट्रिक गतिशीलता अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फोर्टम इंडिया के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने यहां यह घोषणा करते हुये कहा “नई दृष्टि और स्थिरतापूर्ण मोबिलिटी के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के साथ, ग्लीडा अत्याधुनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे और अभिनव समाधानों के माध्यम से ई-मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार है। फोर्टम में हमारा दृष्टिकोण हमेशा कार्बन न्यूट्रल पृथ्वी का निर्माण करना रहा है, जहां स्थिरतापूर्ण ऊर्जा और पर्यावरण चेतना साथ-साथ चलती है। हमें विश्वास है कि ग्लीडा के साथ, हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सक्षम हैं। स्थायित्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता केवल चार्जिंग समाधान प्रदान करने से कहीं आगे तक की है; हम एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे परिवहन के विद्युतीकरण को बल मिले और धरती को स्वच्छ एवं हराभरा बनाए रखने में योगदान दिया जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^