पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिये दी पक्की छत : पटेल
01-Aug-2023 07:22 PM 7554
जौनपुर, 01 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिये हर परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाएं, जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिले। जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। उसका मुख्य कारण कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का प्यार, भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है और भाजपा ने विकास किया। ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^