पूर्व इसरो अध्यक्ष नारायण हेल्थ सिटी में भर्ती
11-Jul-2023 01:05 PM 6753
बेंगलुरु 11 जुलाई (संवाददाता) इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के कस्तूरीरंगन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए नारायण हेल्थ सिटी में भर्ती कराया गया है। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज की ओर से मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि डॉ कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच जारी है और डॉक्टरों की एक बहु-विषयक टीम उनकी बारीकी से निगरानी और इलाज कर रही है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि राज्य और केंद्र सरका डॉ कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य एवं उपचार पर कड़ी नजर रखे हुए हैँ। डॉ. कस्तूरीरंगन को कथित तौर पर श्रीलंका में दिल का दौरा पड़ा और आगे के इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से बेंगलुरु लाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^