पूर्व मंत्री बादशाह सिंह सहित 11 भाजपा नेताओ को दो साल की सजा
19-Sep-2022 11:16 PM 6460
हमीरपुर, 19 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में दशहरे का जुलूस निकालने को लेकर हुए विवाद से जुड़े 27 साल पुराने मामले में स्थानीय अदालत ने पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समेत 11 लोगों को धार्मिक उन्माद फैलाने एवं अशांति उत्पन्न करने का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती सीमा कुमारी की अदालत ने 1995 में दशहरा के दिन जुलूस निकालने को लेकर हुये विवाद मामले में बादशाह सिंह समेत 11 लोगों को दोषी करार देकर दो साल की कैद और 5500 रुपये प्रति दोषी अर्थदंड की सजा सुनायी। इस मामले में हमीरपुर के मौदहा कस्बे में वर्ष 1995 में दशहरा के दिन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई थी। जिससे अशांति उत्पन्न करने और लोक सेवक के काम में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों के तहत तत्कालीन विधायक बादशाह सिंह एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^