पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास सादगी की प्रतिमूर्ति थे: साय
14-Nov-2024 11:15 PM 5795
रायपुर 14 नवम्बर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात समाज सेवी श्रीगोपाल व्यास की श्रद्धांजलि दी और कहा कि श्री व्यास सादगी की प्रतिमूर्ति और अपने सिद्धांत के पक्के व्यक्ति थे। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने श्री व्यास के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। आदर्श स्वयंसेवक, पूर्व राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री व्यास ने लंबी बीमारी के बाद गत शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^