प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म हिंदुस्तानी की शूटिंग पूरी
12-Jul-2023 12:41 PM 1794
मुंबई, 12 जुलाई (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की आने वाली फिल्म हिंदुस्तानी की शूटिंग पूरी हो गयी है।सांवरे फिल्म्स के बैनर तले बनी हिंदुस्तानी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पूरी हो गयी है। विजय यादव निर्मित इस फिल्म में चिंटू के अलावा यामिनी सिंह की मुख्य भूमिका है। हिंदुस्तानी के निर्देशक नीलमणि सिंह हैंनिर्माता विजय यादव और निर्देशक नीलमणि सिंह का कहना है कि फिल्म हिंदुस्तानी में आप सभी को प्रदीप आर पांडे चिंटू और यामिनी सिंह की जोड़ी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अच्छे से अच्छे गाने है, जो दर्शकों के दिल को छूने वाले है। यह फिल्म देश भक्ति पर आधरित है।इस फिल्म को आप सभी लोग अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर देख सकते है। उम्मीद है आप सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। फिल्म हिंदुस्तानी को संगीत से सजाया है छोटे बाबा और सुनील झा ने, मारधाड़ दिलीप यादव और यस मलेश, डी ओ पी माही सरला, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर डांस मास्टर कानू मुखर्जी,सहनिर्माता श्रद्धा यादव, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर अखिलेश राय हैं। फिल्म हिंदुस्तानी में प्रदीप आर पांडे,चिंटू ,यामिनी सिंह , बृजेश त्रिपाठी , मनोज द्विवेदी, देव सिंह , बालेश्वर सिंह,ग्लोरी महंतो, सोनिया मिश्रा, सुष्मिता मिश्रा , गजेंद्र त्रिपाठी,अनुराधा यादव , रिंकी आयुषी ,अर्जुन यादव , इंद्रसेन यादव , केशवराम , ऋतु सिंह समेत कई कलाकार नजर आयेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^