प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने में मदद करे विपक्ष: योगी
17-Feb-2025 09:18 PM 6908
लखनऊ, 17 फरवरी (संवाददाता) मंगलवार से शुरु होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को जनहित के मुद्दों को सदन में रखने की अपील करते हुये कहा कि स्वस्थ चर्चा से प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने में सरकार की मदद करें। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें एवं स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^