24-Sep-2023 08:41 PM
4671
रांची, 24 सितंबर (संवाददाता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया ।
रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्यपाल, झारखंड सी. पी. राधाकृष्णन तथा अतिथियों में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले के मंत्री हफीजुल हसन, सांसद रांची संजय सेठ, राज्य सभासांसद आदित्य प्रसाद, सांसद समीर उराँव, सांसद महुआ माजी, राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित मुकुन्द नायक तथा मधु मंसूरी हंसमुख एवं महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे अनिल कुमार मिश्रा तथा मंडल रेल प्रबंधक रांची जसमीत सिंह बिंन्द्रा की उपस्थिति में रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई ।
इसी प्रकार मुरी स्टेशन पर विधायक, सिल्ली श सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रांची – हावड़ा वंदे भारत के अलावा प्रधानमंत्री ने आज आठ और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों उदयपुर – जयपुर, हैदराबाद – बैंगलुरु , जामनगर – अहमदाबाद, कासरगोड – तिरुवनंतपुरम, पटना – हावड़ा, राउरकेला – भुवनेश्वर, तिरुनैलवेली – मदुरै – चेन्नई एवं विजयवाडा – चेन्नई का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ।इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 34 वंदे भारत ट्रेन के परिचालन प्रारम्भ हो गया हैं।
पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन द्वारा यात्रियों को समय की बचत होगी एवं अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी | इस ट्रेन द्वारा यात्री लगभग 7 घंटों में रांची से हावड़ा का सफर तय करेंगे |
उद्घाटन के अवसर पर आज ट्रेन संख्या 02098 रांची – हावड़ा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन रांची स्टेशन से रवाना हुई, इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधि एवं अन्य लोगों ने झारखंड राज्य की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यालय दक्षिण पूर्व रेलवे से प्रधान मुख्य शाखा अधिकारी, रांची रेल मंडल के शाखा अधिकारी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों / विभागों के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में रांची के गणमान्य नागरिक एवं यात्री उपस्थित थे।
रांची – हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन दिनांक 27 सितम्बर से किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 20898 रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी।रांची प्रस्थान 05:15 बजे, मूरी आगमन 06:15 बजे प्रस्थान 06:17 बजे, कोटशिला आगमन 06:39 बजे प्रस्थान 06:40 बजे, पुरुलिया आगमन 07:15 बजे प्रस्थान 07:17 बजे, चांडिल आगमन 07:56 बजे प्रस्थान 07:57 बजे, टाटानगर आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, खड़गपुर आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 10:32 बजे एवं हावड़ा आगमन 12:20 बजे होगा ।
ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) हावड़ा से प्रस्थान करेगी।हावड़ा प्रस्थान 15:45 बजे, खड़गपुर आगमन 17:18 बजे प्रस्थान 17:20 बजे, टाटानगर आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, चांडिल आगमन 19:54 बजे प्रस्थान 19:55 बजे, पुरुलिया आगमन 20:33 बजे प्रस्थान 20:35 बजे, कोटशिला आगमन 21:14 बजे प्रस्थान 21:15 बजे, मूरी आगमन 21:38 बजे प्रस्थान 21:40 बजे एवं रांची आगमन 22:50 बजे होगा।इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एक्ज़ेक्यूटिव चेयर कार का 01 कोच, कुल 08 कोच होंगे।...////...