ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी 25 सितंबर से पदयात्रा शुरू करेगी : शरत
24-Sep-2023 08:52 PM 6445
भुवनेश्वर, 24 सितंबर (संवाददाता) ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक ने रविवार को कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई सोमवार से राज्य भर में 20 दिवसीय पदयात्रा शुरू करेगी। श्री पटनायक ने कहा कि पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाएंगे और लोगों को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य की बीजू जनता दल सरकार की नाकामियों से अवगत कराएंगे, जो वादा उन्होंने राज्य की जनता से किया था। उन्होंने दोनों सरकारों द्वारा किए गए वादों और इसे पूरा करने में उनकी असफलता सहित इस अवधि के दौरान कथित रूप से हुए घोटालों को सूचीबद्ध करते हुए एक लीफलेट जारी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^