प्रधानमंत्री ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुःख व्यक्त किया
23-Oct-2023 08:49 PM 8616
नयी दिल्ली 23 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। क्रिकेट के खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और गेंदबाजी में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^