प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
31-Jan-2025 10:02 PM 3940
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के नागलोई जाट में रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। श्रीमती वाड्रा ने नांगलोई जाट में कांग्रेस उम्मीदवार रोहित चौधरी के समर्थन में यह 'रोड शो' किया और लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। इस शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली की सड़कों पर उमड़ता ये हुजूम इस बात का गवाह है कि जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा के झूठ और फरेब से तंग आ चुकी है। अब दिल्ली का भरोसा सिर्फ कांग्रेस के साथ है इसलिए पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली में कांग्रेस आएगी और दिल्ली की खुशहाली वापस लौट आएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^