सोनिया की विवादित टिप्पणी को लेकर बचाव में उतरे खरगे-प्रियंका
31-Jan-2025 10:02 PM 8691
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि श्रीमती गांधी और कांग्रेस किसी का अपमान नहीं करती है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ही राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान भाजपा ने नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह तथा राम मंदिर में रामलला को विराजमान करते समय ही कर दिया था और दोनों कार्यक्रमों में श्रीमती मुर्मु को आमंत्रित नहीं किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^