पुलिस में 1200 कांस्टेबल, महिला उपनिरीक्षक की होगी भर्तीः सुक्खू
15-Nov-2023 11:15 PM 3235
शिमला, 15 नवंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप पुलिस विभाग में सुधारों पर बल दिया है। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक में उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के साथ-साथ अपराध के तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ ही पेशेवर दृष्टिकोण में सुधार जरूरी है। उन्होंने पुलिस विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस तथा अन्य आधुनिक सॉफ्टवेयर के उपयोग के निर्देश भी दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^