प्यारे और भावुक इंसान हैं धर्मेन्द्र : रणवीर सिंह
19-Jul-2023 12:55 PM 8493
मुंबई, 19 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि धर्मेन्द्र बेहद प्यारे और भावुक इंसान हैं. करण जौहर निर्मित-निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह ने धर्मेन्द्र के साथ काम किया है। रणवीर सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्यारे और इमोशनल इंसान हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान मैंने उनके साथ कई यादें सजोई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने बचपन से उन्हें देखा है और देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^