टाइगर श्रॉफ और ज़हरा एस खान के गाना 'लव स्टीरियो अगेन' का टीज़र रिलीज़
19-Jul-2023 02:29 PM 7703
मुंबई, 19 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री ज़हरा एस खान के गाना 'लव स्टीरियो अगेन' का टीजर रिलीज हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित लव स्टीरियो अगेन में टाइगर श्रॉफ और ज़हरा एस खान के बीच केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। मनीष शंटी द्वारा निर्देशित यह गाना अंतर्राष्ट्रीय संगीत उस्ताद एडवर्ड माया और जाने-माने संगीतकार तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।गाने के बोल श्रद्धा पंडित और अंतर्राष्ट्रीय गीतकार एडुआर्ड मैरियन , एल्डार मंसूरोव और कॉर्नेवा विक्टोरिया द्वारा लिखे गए हैं। लव स्टीरियो अगेन को 21 जुलाई को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^