राहत सामग्री से भरे ट्रक गाजा में लोगों के लिए नयी आशा: गुटेरेस
20-Oct-2023 09:45 PM 5790
काहिरा 20 अक्टूबर (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि राहत सामग्रियों से भरे ट्रकों में पानी, खाद्य सामग्री, ईधन एवं दवाएं गाजा पट्टी के लोगों के लिए ‘जीवन रेखा’ और ‘जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर” को कम करने में सहायक होगी। श्री गुटेरेस ने मिस्र के रफाह क्रोसिंग सीमा पर पत्रकारों से बात करते यह कहा था। उन्होंने कहा कि गाजा में सहायता सामग्रियों को ले जाने वाले ट्रकों को जाने की अनुमति दी जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गाजा में प्रत्याशित सहायता वितरण से पहले मिस्र के रफाह क्रॉसिंग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम आपके लिए वही लाते हैं जो कहते हैं।” संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 'अगले एक दिन में' गाजा पट्टी के पीड़ितों को प्राथमिक उपचार मिलने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^