श्रीलंका में बस दुर्घटना में एक की मौत, 30 घायल
20-Oct-2023 09:49 PM 6392
कोलंबो 20 अक्टूबर (संवाददाता) श्रीलंका के बादुल्ला जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस के सड़क से उतरकर खाई में गिर जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और कम से कम 30 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सरकारी बस के सड़क से फिसलकर 10-15 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी और अन्य 30 घायल हो गए। घायलों को पास के स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^