राहुल 31 मार्च से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर
29-Mar-2022 11:39 PM 6380
बेंगलुरु 29 मार्च (AGENCY) कांग्रेस नेता राहुल गांधी 31 मार्च को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा श्री गांधी राज्य में आगामी 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के सहकर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। श्री गांधी 31 मार्च को दो बजे शहर में पहुंचेंगे तथा वह शिवकुमार स्वामी के 115 वीं जयंती के अवसर पर तुमकुर में सिद्धगंगा मठ जायेंगे। कांग्रेस बहुसंख्यक समुदाय को साधने के लिए हिंदू कार्ड चला रही सवाल के जबाब में श्री कुमार ने कहा श्री गांधी मठ में नियमित रुप से आते रहे हैं। इंदिरा गांधी भी श्रृंगेरी मठ आईं थी तथा राजीव गांधी ने भी वहां एक हफ्ते का समय व्यतीत किया था। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी सिद्दगंगा मठ आ चुकी हैं। कांग्रेस नेता एक अप्रैल को पार्टी के नेताओं को संबोधित करेंगे तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस सदस्य अभियान से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुवल बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री गांधी का युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा सेवा दल के साथ अलग-अलग बैठक निर्धारित है। एक सवाल के जबाब में श्री शिवकुमार ने कहा कांग्रेस किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। राज्य में अप्रैल-मई 2023 के बीच चुनाव होना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^