देवेगौड़ा की पत्नी को आयकर विभाग का नोटिस
28-Mar-2022 10:43 PM 1218
हासन 28 मार्च (AGENCY) आयकर विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा को उनकी संपत्ति के मामले में नोटिस जारी किया है। श्री देवेगौड़ा के पुत्र एच.डी. रेवन्ना ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , “ आयकर विभाग ने हमें नोटिस जारी किया है। विभाग के अधिकारियों ने मेरी मां को नोटिस जारी किया है। उन लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पत्नी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस जारी करने दीजिए। मैं ये नहीं कहता कि उन्हें नोटिस नहीं जारी करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों को कृषि भूमि पर आना चाहिए और देखना चाहिए कि हमारा परिवारा वहां गन्ना का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा , “ आयकर विभाग के नोटिस का उचित जवाब दिया जाएगा। इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हम इस संबंध में आयकर अधिकारियों को सारी जानकारी देंगे।” इस बीच श्री देवेगौड़ा के छोटे पुत्र एवं जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच.डी.कुमारस्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में कभी पैसे को महत्व नहीं दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^