राहुल गांधी की जीत सत्य की जीत: यशपाल आर्य
04-Aug-2023 06:34 PM 5858
नैनीताल, 04 अगस्त (संवाददाता) उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने को सत्य की जीत बताया है। श्री आर्य ने आज जारी बयान में कहा कि तीन चीजें सूर्य, चंद्रमा और सत्य ज्यादा देर तक छिप नहीं सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने का सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^