राहुल की सजा पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के फैसले पर ममता ने जतायी खुशी
04-Aug-2023 09:09 PM 1603
कोलकाता 04 अगस्त (संवाददाता) तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निचली अदालत द्वारा दी गयी दो साल की सजा पर रोक लगाने पर खुशी व्यक्त की। सुश्री बनर्जी ने कहा “ मैं राहुल गांधी की दो साल क सजा पर रोक लगने की खबर से खुश हूं। यह न्यायपालिका की जीत है।” उन्होंने आगे कहा “यह हमारी मातृभूमि के लिए एकजुट होकर लड़ने और इंडिया गठबंधन के जीतने के संकल्प को और मजबूत करेगा” शीर्ष अदालत ने गांधी को राहत देते हुए कहा कि निचली अदालत के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। अदालत ने कहा कि इससे न केवल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ। उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बयान अच्छे नहीं होते हैं और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति से सार्वजनिक भाषण देते समय सावधानी बरतने की उम्मीद की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^