राजस्थान में भाजपा का एक भी नेता मुख्यमंत्री चेहरे के काबिल नहीं-गहलोत
03-Aug-2023 11:41 PM 8606
जयपुर 03 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में भारतय जनता पार्टी (भाजपा) का एक भी नेता मुख्यमंत्री चेहरा बनने के काबिल नहीं है। श्री गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंगदान महाअभियान की शुरुआत के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा “ वे कह रहे है कि अपराध के मामलों में दूसरे राज्यों की तुलना क्यों की जा रही है, हम उन्हें एक्सपोज कर रहे है कि आज वे राज्य में मुख्यमंत्री चेहरा बने हुए हैं, क्या वे इस लायक है, क्या उन्हें जनता स्वीकार करेगी, जो चेहरा है उन्हें तो घर बैठा रखा है।” उन्होंने भाजपा के सचिवालय घेराव प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे कि दो लाख लोग आयेंगे लेकिन महज 15-20 हजार लोग ही जुटा पाये। उन्होंने कहा कि उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे क्यों नहीं आई। उसे तो घर बैठा रखा है। वह दो बार मुखयमंत्री रही है, उन्हें लाओ आगे। ये जो कथित मुख्यमंत्री के चेहरे बने हुए है इनसे मुकाबला नहीं होगा। मुकाबला तो मोदी के चेहरे से होगा। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में मोदी का चेहरा लाना है तो ये लोग नाकाबिल है, ये मुख्यमंत्री चेहरे के लायक नहीं है। उन्होंने कहा “अगर मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो श्री मोदी तो प्रधानमंत्री है मैं तो प्रधानमंत्री हू नहीं, मै चुनाव राजस्थान में ऐतिहासिक योजनाएं लाकर जो काम किए गए उस पर लड़ना चाहूंगा, लेकिन ये लोग मोदी को आगे क्यों ला रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ये भाजपा के नेता राज्य में पिछले पच्चीस साल से कई बार चुनाव जीत गये है, अब तक काबिल क्यों नहीं बन पाये है कि इनका चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ा जाये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग उस वक्त भी शामिल थे जब उस समय इनके मुख्यमंत्री भैंरों सिंह शेखावत बीमार होने पर विदेश इलाज करने गये थे और पीछे सरकार गिराने का प्रयास किया गया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह को संजीवनी मामले में आरोपी एवं अभियुक्त बताते हुए कहा “वह अभियुक्त है, मैं अभी भी कह रहा हूं कि मैंने गृह मंत्री के रुप में जब मेरे सामने लोगों की शिकायतें आई तो इस मामले को दिखवाया गया। इसमें श्री शेखावत, उनकी पत्नी, उनके पिताजी अभियुकत है। इनके साले भी अभियुक्त है। क्या ऐसे लोग मुख्यमंत्री के लायक है क्या।” उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इनका आलाकमान चाहे कितना ही जोर लगा ले, इन लोगों को वह मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि ईडी तो केन्द्र सरकार के पास ही है तो संजीवनी मामले को ईडी को क्यों नहीं देना चाहते है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आईएफयू से कई बार संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब ही नहीं दिया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^