राजस्थान में गहलोत सरकार ने हर वर्ग के दिल को छूआ: खेड़ा
12-Sep-2023 09:15 PM 8622
जयपुर, 12 सितम्बर (संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उसने प्रदेश के हर वर्ग के दिल को छूआ है वही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी कि कांग्रेस प्रदेश में किये गये जनकल्याणकारी कार्यों पर उसके साथ बहस करने के लिये तैयार है। श्री खेड़ा ने मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के कार्यकाल के पौने पांच साल में प्रदेश की जनता से किये गये 94 प्रतिशत वादे प्रदेश की लोककल्याणकारी सरकार ने वैश्विक महामारी, लॉक डाउन, चरमराती अर्थव्यवस्था के बावजूद पूरे कर लिये, जिस कारण पूरी विनम्रता एवं गर्व के साथ जनता के बीच सरकार के कामों का बहीखाता प्रस्तुत किया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^