राजस्थान में इस बार बदलेगा रिवाज: लांबा
21-Nov-2023 07:57 PM 2163
अजमेर 21 नवंबर (संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने दावा किया है कि राजस्थान में इस बार रिवाज बदलेगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चौथी बार सरकार बनायेंगे। श्री लाम्बा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दो फाड़ है और कांग्रेस संगठन एकजुटता के साथ संगठित होकर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह डबल इंजन का 'डी' भी नहीं बोल पाते, जहां जहां डबल इंजन सरकार है वहां का क्या हश्र हो रहा है किसी से छीपा नहीं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी धर्म के नाम पर वोट मांगने का काम कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री श्री गहलोत काम के नाम पर वोट मांग रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^