राजस्थान में शहरी-ग्रामीण ओलंपिक खेल से बना खेलों का माहौल-गहलोत
03-Sep-2023 09:50 PM 8551
जोधपुर 03 सितंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन से प्रदेश में खेलों का माहौल बना है और वर्ष 2030 तक राजस्थान को खेल सहित सभी क्षेत्रों में देश का प्रथम राज्य बनाना हमारा ध्येय है। श्री गहलोत रविवार को जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 30 लाख खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया जिनमें 10 लाख महिला खिलाड़ी शामिल थीं। इस बार शहरी-ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 58 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें 25 लाख महिला खिलाड़ी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^