राजस्थान सरकार कर रही है भरतपुर एवं डीग जिले का चहुमुंखी विकास-भजनलाल
15-Feb-2025 11:15 PM 13043
जयपुर, 15 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विकास कार्यों के रोडमैप के जरिए भरतपुर एवं डीग जिले का चहुमुंखी विकास सुनिश्चित कर रही है। श्री शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर एवं डीग जिले के विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र की भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप आधारभूत विकास परियोजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करते हुए आमजन को लाभान्वित करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^