मुख्यमंत्री को किरोड़ी फोन टैपिंग मामले में करना चाहिए वास्तविकता को स्पष्ट-गहलोत
13-Feb-2025 08:43 PM 7543
जयपुर 13 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि कृषि मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा का फोन टेप मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इसकी वास्तविकता को स्पष्ट कर जवाब देना चाहिए। श्री गहलोत ने गुरुवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरलाल सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने डा मीणा के राज्य सरकार पर लगाए फोन टेपिंग के आरोप के सवाल पर कहा कि इस मामले में रहस्य बना हुआ है और सदन में पूरा विपक्ष मांग कर रहा था कि इस मामले में वास्तविकता क्या है लेकिन सदन में सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^