अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका सहित तीन लोंगो की मौत
12-Feb-2025 11:45 PM 11966
भरतपुर 12 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान में धौलपुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चंद्र पेट्रोल पंप के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार देवर-भाभी और एक बालिका की मौत हो गयी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास (22) अपनी भाभी नत्थो (21) और अनुष्का (आठ) के साथ मोटरसाइकिल से फिरोजपुर से मनियां के एक गांव में अपने रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं डेढ़ वर्ष का मासूम बल्लन पुत्र सोनू मौके पर सकुशल मिला। पुलिस मौके से फरार वाहन की तलाश में जुटी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^