राजस्थान सरकार ‘विकास भी-विरासत भी’ की अवधारणा के साथ कर रही काम-भजनलाल
05-Feb-2025 11:53 PM 9145
जालोर, 05 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर को सनातन संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा है कि धार्मिक आस्था के प्रतीक होने के साथ-साथ यह हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के भी प्रमुख केन्द्र हैं और हमारी सरकार प्रदेश में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। श्री शर्मा बुधवार को जालोर के नरसाणा में श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंदिरों ने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने नरसाणा में भव्य दुदेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यहां भोले भंडारी महादेव की कृपा बरसेगी और यह मंदिर एक महत्वपूर्ण आस्था स्थल के रूप में उभरकर सामने आएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^