राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिये जयपुर में हुई सभा एवं केंडल मार्च
09-Jan-2023 09:54 PM 2326
जयपुर 09 जनवरी (संवाददाता) राजस्थानी युवा समिति ने राजस्थानी भाषा को राज भाषा का दर्जा दिलाने के लिए आज यहां सभा की और केंडल मार्च किया। इस मुद्दे को लेकर प्रवासी भारतीय दिवस के दिन यहां शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में एकजुट होकर लोगों ने अपनी एकता का सन्देश दिया। इस अवसर पर एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी, जे एन वी यू छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, महासचिव राजस्थान विश्विद्यालय अरविंद जाझड़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष कोटा विश्विद्यालय अजय परेटा, अजमेर से छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल, सर्व समाज के अध्यक्षों एवं अलग अलग जिलों से आये युवाओं ने बढ़चढ़ कर सभा एवं केंडल मार्च में भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^