राजेंद्र आर्लेकर ने नशामुक्त भारत एवं दिव्यांग जागरूकता यात्रा को दिखाई हरी झंडी
24-Jan-2024 05:13 PM 3857
पटना 24 जनवरी (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नशामुक्त भारत एवं दिव्यांग जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री आर्लेकर ने बुधवार को काशियाना फाउण्डेशन द्वारा नशामुक्त भारत (पूर्वोतर राज्य) एवं दिव्यांग जागरूकता यात्रा को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों सहित 11 राज्यों में की जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू, पद््मश्री विमल जैन तथा काशियाना फाउण्डेशन के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^