राकांपा में वर्चस्व की लड़ाई तेज
03-Jul-2023 10:37 PM 1964
मुंबई 03 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में वर्चस्व की लड़ाई और तेज हो गयी है। राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने श्री अजित पवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी , वहीं दूसरे पक्ष ने पार्टी के पुराने नेताओं को पद से हटा दिया। वर्चस्व की इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब श्री शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही अजित पवार गुट ने श्री जयंत पाटिल को राकांपा के के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और उनकी जगह सुनील तटकरे को नियुक्त कर दिया। श्री अजित पवार और श्री प्रफुल्ल पटेल ने आज शाम में ऐलान किया कि सुनील तटकरे पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि श्री पाटिल को पद से हटाने के बारे में सूचित कर दिया गया है। श्री पटेल ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष को भी ताजा घटनाक्रम के बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि अनिल भाईदास पाटिल राज्य विधानसभा में राकांपा के मुख्य सचेतक बने रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^