राष्ट्रपति करेंगी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत
12-Sep-2023 09:46 PM 8553
नयी दिल्ली 12 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को राष्ट्रव्यापी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत करेंगी जो 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक चलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के उनके अधिकारियों को ओनलाइन भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और अपने गांवों के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों से भी बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, लाभार्थी और प्रतिभागी शामिल होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^