राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 10 सितम्बर को बाबा नगरी देवघर आयेंगे
09-Sep-2023 04:31 PM 5914
रांची, 09 सितंबर (संवाददाता) झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 10 सितम्बर को बाबा नगरी देवघर में आगमन हो रहा है । डॉ कुमार ने आज यहां बताया कि बाबा नगरी देवघर में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्री यादव का जोरदार स्वागत किया। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो,सभी जिला अध्यक्ष ,प्रखंड अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित सभी नेता कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए बाबा नगरी देवघर पहुंचने और उनका जोरदार स्वागत करने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^