रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' रिलीज
24-Jul-2023 11:18 PM 7785
मुंबई, 24 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' रिलीज कर दिया गया है।करण जौहर निर्मित-निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को दुर्गा पूजा की थीम पर बनाया गया है। इस गाने में आलिया और रणवीर रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। चारों तरह जश्न का माहौल है। मां दुर्गा का पंडाल लगा हुआ है, जहां रणवीर (रॉकी )और आलिया (रानी) मां दुर्गा की एक विशाल मूर्ति के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर-आलिया के अलावा हजारों की संख्या में बैकग्राउंड डांसर्स भी डांस करते नजर आ रहे हैं।इस गाने को दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है। 'ढिंढोरा बाजे रे' का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^