कंगना रनौत ने सावन महीने में घर पर किया रुद्र अभिषेक
24-Jul-2023 11:14 PM 2809
मुंबई, 24 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सावन के महीने में अपने घर पर रुद्र अभिषेक किया। कंगना रनौत ने सावन के महीने में अपने घर पर भगवान शिव का अभिषेक किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस वीडियो में कंगना के पिता भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कई पंडित भी दिखाई दे रहे हैं जो कंगना से पाठ-पूजा करवा रहे हैं। कंगना ने इस वीडियो के कैप्शन लिखा, सावन के महीने में घर पर रुद्र अभिषेक किया। इतना आनंद आया कि जैसे महादेव स्वयं घर आए हो... हर हर महादेव।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^