रॉयल अल्बर्ट हॉल में अपनी आदर्श लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगी पलक मुछाल
24-Jul-2023 11:09 PM 8973
मुंबई, 24 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका पलक मुछाल रॉयल अल्बर्ट हॉल में अपनी आदर्श लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगी।पलक मुछाल ब्रिटेन के लंदन में रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाइव परफॉर्म करेंगी। यह उनका वहां तीसरी बार परफॉर्मन्स होगा और वह अपनी आदर्श, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगी। 28 जुलाई को, पलक बर्मिंघम फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ परफॉर्मन्स करेंगी।पलक मुछाल ने कहा, रॉयल अल्बर्ट हॉल में तीसरी बार परफॉर्म करना दिलचस्प है। वहां परफॉर्मन्स देने वाले किसी भी कलाकार के लिए यह बहुत सम्मान और सत्कार की बात है। जब मैंने पहली बार वहां परफॉर्मन्स किया था तब मैं 6 साल का थी। फिर, 2015 में, मैंने फिर से वहां प्रदर्शन किया और अपने गाने गाए। इस बार यह लता जी को श्रद्धांजलि है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^