राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन, पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण
16-Aug-2025 12:00 AM 606

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. श्री मिथलेश कुमार शुक्ला, डी.आई.जी. श्री प्रशांत खरे, राज्यपाल के परिसहाय श्री नरेन्द्र सिंह रावत मेजर श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के ओ.एस.डी. श्री अरविन्द पुरोहित, श्री विपुल पटेल, राज्यपाल के परिजन, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी, स्थानीय प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^