राज्यपाल श्री पटेल ने रामफल का पौधा रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
06-Jun-2025 12:00 AM 1142

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन के नवग्रह उद्यान में पौधारोपण किया। उन्होंने रामफल का पौधा लगाया। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से भी पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्म दिवस, वर्षगांठ आदि पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के. सी. गुप्ता ने लीची का पौधा लगाया। अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव ने सिंदूर का पौधा लगाया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^