रणवीर और आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन के लिए आये जयपुर
26-Jul-2023 10:48 PM 4459
जयपुर, 26 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन के लिए बुधवार को जयपुर आये। इस अवसर पर रणवीर एवं आलिया मीडिया से रूबरू हुए और उनके सवालों के जवाब दिए। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म में रणवीर और आलिया का एक दिलकश अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म के साथ करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में अपने यादगार 25 साल पूरे कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर का अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। रणवीर ने काफी समय से ऐसा किरदार नहीं निभाया है और इस फिल्म में आलिया भट्ट का भी अनोखा प्रभाव देखने को मिलेगा। माँ बनने के बाद आलिया की यह पहली फिल्म है जो बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा भी फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएँगे। इनमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे नाम भी शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^