रूस में गैस स्टेशन विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई
15-Aug-2023 09:48 AM 6909
मखचकाला, 15 अगस्त (संवाददाता) रुस में दागिस्तान की राजधानी मखचकाला में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। रूस के उत्तरी काकेशस गणराज्य के आपदा चिकित्सा केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा, 'फिलहाल 27 लोगों की मौत हो चुकी है।' दागिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम को हुए विस्फोट में 13 बच्चों सहित 56 लोग घायल हो गए। दागिस्तान पहुंचे रूस के प्रथम उप स्वास्थ्य मंत्री विक्टर फिसेंको ने बाद में कहा कि 66 घायल लोग मखचकाला के चिकित्सा संस्थानों में हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^