श्रीलंका सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, सात घायल
15-Aug-2023 12:06 PM 1832
कोलंबो, 15 अगस्त (संवाददाता) उत्तरी श्रीलंका के मंकुलम इलाके में मंगलवार को दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि राजधानी कोलंबो से जाफना की ओर जा रही एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमं तीन लोगों की माैत हो गयी और अन्य सात घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार दक्षिण एशियाई देश में वर्ष 2022 में करीब 19,740 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें 2,485 लोग मारे गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^