साहू के ठिकानों पर अरबों रुपए मिलने के विरोध में भाजपा का जयपुर में प्रदर्शन
09-Dec-2023 08:06 PM 7837
जयपुर 09 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक कैश और तीन बैग ज्वेलरी मिलने के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को भाजपा मुख्यालय स्थित चौमूं हाउस सर्किल पर यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सर्किल पर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य एवं भजनलाल , जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा और आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नय्यर समेत अन्य नेता मौजूद रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^