सालार से पृथ्वीराज सुकुमार का फर्स्ट लुक रिलीज
16-Oct-2023 07:53 PM 4641
मुंबई, 16 अक्टूबर (संवाददाता) दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमार की आने वाली फिल्म सालार से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।सालार: पार्ट 1- सीजफायर दक्षिण भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। सालार: पार्ट 1- सीजफायर का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। सालार: पार्ट 1- सीजफायर से प्रभास का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया है। अब पृथ्वीराज सुकुमार के बर्थडे पर मेकर्स ने उनकी लुक जारी किया है। पृथ्वीराज कुमार इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर 'वर्धराज मन्नार' नाम का किरदार निभा रहे हैं।सालार से अपने फर्स्ट लुक की रिलीज पर पृथ्वीराज सुकुमार ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया और उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा, होमेबल फिल्म्स, प्रशांत नील, प्रभास और सालार की पूरी टीम का शुक्रिया। दुनिया के सामने इस एपिक फिल्म के आने का मैं इंतजार नहीं कर सकता।सालार: पार्ट 1- सीजफायर का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ फीमेल लीड में श्रुति हासन है। इनके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सालार इस साल 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^