सामाजिक न्याय के बढ़ते कारवां को भाजपा ने नीतीश को मोहरा बनाकर रोका: धीरेंद्र
29-Jan-2024 08:59 PM 8596
दरभंगा, 29 जनवरी (संवाददाता) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सामाजिक न्याय के बढ़ते कारवां को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर रोकने की नाकाम कोशिश की है। श्री झा ने लहेरियासराय टावर चौक पर आइसा नेता प्रिंस राज की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि भारत के संविधान के मूल्यबोध को रौंदते हुए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार धर्म और राजनीति का घालमेल कर रही है। सरकार अपने कामों का ठेका अदानी एवं अंबानी को देकर धर्माचार्यों का काम अपने जिम्मे ले रही है। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए ऐसी सरकार से छुटकारा चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^