सास-बहू की महाभारत का ट्रेलर रिलीज
28-Feb-2025 03:33 PM 5637
मुंबई, 28 फरवरी (संवाददाता)वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म सास बहू की महाभारत का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म सास-बहू की महाभारत, निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतिक सिंह की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि हमने इस फिल्म को पूरी मेहनत और लगन से बनाया है जिससे यह दर्शकों को सिर्फ एंटरटेन ही नहीं करे, बल्कि एक मजबूत संदेश भी दे। फिल्म में पारिवारिक संबंधों को गहराई से दिखाया गया है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करेगा। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करेंगे और इसे अपना प्यार देंगे।फिल्म सास-बहू की महाभारत में संचिता बनर्जी, विक्रांत सिंह राजपूत, जय यादव, शालू सिंह, जे. नीलम, राम सुजान सिंह, संजय पांडे, रितु पांडे और कंचन मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरे स्मृति सिन्हा और देव सिंह भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है।फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।फिल्म की कहानी शमशेर सेन ने लिखी है। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संपादक गुरजंट सिंह, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, कला निर्देशन रणधीर दास, कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^