सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा
13-Feb-2022 11:03 PM 6914
बेंगलुरु, 13 फरवरी (AGENCY) क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में रविवार को 30 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई ने अर्जुन के लिए पहले बोली लगाई । गुजरात टाइटंस ने भी हाथ आजमाया लेकिन अर्जुन के लिए आखिरी बोली मुंबई की ही रही। अर्जुन आईपीएल 2022 की बड़ी नीलामी के अंतिम चरण में बिके। कुल 23 खिलाड़ी इस सूची का हिस्सा थे। पहले दो खिलाड़ी मोहम्मद नबी और उमेश यादव जाएंगे कोलकाता। राजस्थान ने ख़रीदा रैसी वान डेर डुसेन , डैरिल मिचेल, नाथन कॉल्टर-नाइल और जिमी नीशम को। इशांत शर्मा, ऐंड्रयू टाय, रोहन कदम, समीर रिज़वी और क़ैस अहमद अनसोल्ड ही रहेंगे। अंडर-19 विश्व विजेता विकी ओस्तवाल खेलेंगे दिल्ली के लिए। सिद्धार्थ कौल और लवनिथ सिसोदिया खेलेंगे बेंगलुरु के लिए। बी साई सुदर्शन बने गुजरात के नए टाइटन। फ़ेबियन ऐलेन के साथ आर्यन जुयाल गए मुंबई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^