फाइनल सेट की आईपीएल नीलामी के लिए वापस आए नीलामीकर्ता एडमीड्स
13-Feb-2022 11:10 PM 6453
बेंगलुरु, 13 फरवरी (AGENCY) आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स रविवार को यहां अंतिम सेट की नीलामी के लिए लौट आए। 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में उपस्थित 10 फ्रेंचाइजियों के सभी सदस्यों द्वारा एडमीड्स का स्टैंडिंग ओवेशन के साथ स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि एडमीड्स नीलामी के पहले दिन शनिवार को बेहोश होकर गिर गए थे। घटना के तुरंत बाद आईपीएल की मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। भारतीय कमेंटेटर चारू शर्मा ने एडमीड्स की जगह पहले दिन की शेष नीलामी कराने की जिम्मेदारी संभाली थी और दूसरे दिन रविवार को भी नीलामी की जिम्मेदारी संभाली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^